फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 30 जून को होंगी 51 शादी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 30 जून को होंगी 51 शादी

Fri, 28 Jun 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 30 जून को होंगी 51 शादी
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए जिले में 51 युवतियों की शादी के लिए आवेदन किए हैं। इस योजना में 30 जून को सामूहिक रूप से विवाह कराया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। योजना का सामूहिक शादी समारोह शहर एक बैंक्वट हॉल में होगा।
विज्ञापन

विवाह के लिए जिले में तीसरे चरण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। शासन ने जिले को वित्तीय वर्ष 2019 - 20 में 1500 शादी कराने का लक्ष्य दिया। दो चरण में हुए प्रशासन केवल 200 के करीब शादियां अभी तक हुई। अब प्रशासन ने फिर से वैवाहिक कार्यक्रम निर्धारित किया। योजना में 30 जून को जिले में 51 शादी होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि ब्लॉक, तहसील, नगर निकाय और समाज कल्याण विभाग को शादी करवाने के लिए जिम्मेदारी दी। वहां से आवेदन प्राप्त हुए। जिले में इस बार 51 शादी कराई जाएगी। अगर पंजीकरण बढ़े तो इन्हें भी योजना में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एक शादी में खर्च होंगे 51 हजार रुपये
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक शादी समारोह पर प्रशासन 51 हजार रुपये खर्च करेगा। इसमें 35 हजार रुपये युवती के खाते में जाएंगे। 10 हजार रुपये का सामान प्रशासन की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को शांतिपूर्ण कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सीएमओ शादी के दौरान एंबुलेंस एवं चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति करेगी। एसडीएम बागपत व्यवस्था देखेंगे। बीडीओ वर एवं वधू को प्रदान की जाने वाली सामग्री का रख रखाव और वितरण करेंगे। ईओ बागपत टैंकर से पानी की व्यवस्था कराएंगे, बीडीओ पिलाना और बागपत, ईओ बागपत भोजन, टेंट, पंडित, मौलवी, हवन कुंड, विवाह में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की व्यवस्था कराएंगे। बीएसए वर एवं वधू की उपस्थित एवं कन्यादान से संबंधित कार्य करेंगे। डीपीआरओ वीआईपी अतिथियों के स्वागत कराने की जिम्मेदारी वहन करेंगे। डीडीओ पर विवाह आयोजन का पूर्ण उत्तरादायित्व रहेगा। डीपीओ और पीओ डूडा जोड़ों के विवाह की तैयारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed