फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरकार के आदेश के विरोध में शिक्षक लामबंद

सरकार के आदेश के विरोध में शिक्षक लामबंद

Tue, 25 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
सरकार के आदेश के विरोध में शिक्षक लामबंद
बड़ौत। माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह व मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा ने बताया कि सरकार के आदेश के विरोध में शिक्षक लामबंद हो चुके हैं विद्यालय के शिक्षक एक जुलाई को विद्यालय में पहुंचेंगे। ग्रीष्मकालीन सम्मेलन में इस मामले को उठाया और शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडे ने घोषणा की कि 25 जुलाई को ऐसा कोई आदेश निर्गत नहीं किया, केवल प्रधानाचार्य व अन्य कर्मचारी स्टाफ ही विद्यालय में सफाई व्यवस्था को देखेंगे। शिक्षक दल के नेता ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि आदेश निर्गत करने से पूर्व शिक्षक अवकाश नियमावली का कोई भी अध्ययन नहीं किया और इस प्रकार का कोई संकेत नहीं है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षकों को विद्यालय में जाना होगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यालय में जाने के लिए शिक्षकों को बाध्य नहीं किया जा सकता। अब यह रास्ता साफ हो गया है कि एक जुलाई से ही शिक्षक विद्यालय में जाएंगे। इस अवसर पर इंद्रपाल सिंह पंकज शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


नियमानुसार स्कूलों में पहुंचेंगे शिक्षक - बल्लम सिंह
बागपत। शासन ने 25 जून से स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं। पहले दिन स्कूलों की साफ सफाई कराई जाएगी। इस आदेश से शिक्षकों में रोष है।
माध्यमिक शिक्षक संघ का दावा है कि यह आदेश प्रधानाचार्य के लिए हैं। उनके निर्देशन में सफाई कर्मचारियों से साफ सफाई करवाई जाएगी। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बल्लम सिंह शर्मा और महामंत्री वीरेंद्र सिंह ने बैठक में कहा कि शिक्षक केवल नियमानुसार स्कूलों में पहुंचेंगे। इसके लिए संघ के प्रदेशीय नेतृत्व में प्रस्ताव को देखकर स्कूलों के प्रधानाचार्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से साफ सफाई करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसमें कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा, संरक्षक इंद्रपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा, पंकज शर्मा, राजपाल चौहान, रविदत्त शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed