फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वेस्ट बंगाल में वोट बैंक की राजनीति से हालात बिगड़े : सत्यपाल सिंह

वेस्ट बंगाल में वोट बैंक की राजनीति से हालात बिगड़े : सत्यपाल सिंह

Mon, 24 Jun 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट बंगाल में वोट बैंक की राजनीति से हालात बिगड़े : सत्यपाल सिंह
बागपत। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोट की राजनीति से हालात बिगड़ गए हैं। आम जनता को स्थानीय पुलिस और सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। राज्य में अराजकता का माहौल है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बिगड़े हालातों के लिए जिम्मेदार हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। गृहमंत्री अमित शाह को यह रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

कोलकाता के उत्तर 24 परगना जिले के हिंसा ग्रस्त भाटपाड़ा में भेजे गए भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को भी शामिल किया। रविवार को उन्होंने बताया कि हिंसा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कानून व्यवस्था बनाने में पश्चिम बंगाल की सरकार नाकाम हो गई है। वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। इससे आम जनता परेशान हैं। सरकार और पुलिस पीड़ितों की मदद नहीं कर रही है। कई बार लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार हिंसा रोकने में नाकाम साबित हुई है। सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। भाजपा प्रतिनिधिमंडल के निकलने के बाद बंगाल में फिर हिंसा हुई, यह दुखद है।
विज्ञापन

भाजपा ने तीन सदस्य केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल भाटपाड़ा भेजा। इसमें बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को भी शामिल किया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है और देश के गृह मंत्री को पश्चिम बंगाल के दौरे की रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उनका यह बंगाल में तीसरा दौरा था, इससे पहले तो उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत में पत्थर मंडी स्थित अपने कार्यालय में डॉ. सत्यपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पिछले कई दिनों से पश्चिमी बंगाल में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, कानून नामक व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि बेस्ट बंगाल में पुलिस अधिकारी भी निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष वेद पाल उपाध्याय सहित डॉ. नीरज कौशिक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed