फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईख के खेत में उड़द की फसल की कराई क्राप कटिंग

ईख के खेत में उड़द की फसल की कराई क्राप कटिंग

Mon, 24 Jun 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
ईख के खेत में उड़द की फसल की कराई क्राप कटिंग
बागपत। छपरौली क्षेत्र में किसान सह फसली खेती की राहत पर चल पडे़ हैं। रविवार को एडीओ कृषि महेश कुमार खोखर ने रठौड़ा गांव में ओम सिंह और सिलाना गांव में पीतम के ईख के खेत में उगाई जा रही उड़द की क्राप कटिंग कराई।
विज्ञापन

एडीओ कृषि ने बताया कि यहां पर उड़द की फसल का अच्छा प्रदर्शन मिला। सिलाना में पीतम के खेत में उड़द की पैदावार 18.12 क्विंटल हुई। जबकि रठौड़ा में ओम सिंह के खेत में 20.57 क्विंटल उड़द की पैदावार हुई। उन्होंने बताया कि सहफसली खेती होने के कारण फसल में कोई रोग नहीं लगा। किसी भी तरह का खाद और उर्वरक भी नहीं देना पड़ा। उन्होंने बताया कि दलहनी फसलों की जड़ों में नाइट्रोजन के बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ये वायुमंडल से नाइट्रोजन को ग्रहण कर पौधे को देते हैं। किसानों का कहना है कि सह फसली खेती घाटे का सौदा नहीं है। यदि उड़द का हिसाब लगाया जाए तो दोनों किसानों को अतिरिक्त आय भी होगी। एडीओ कृषि ने बताया कि जिले के 45 कृषकों को उड़द का बीज वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed