{"_id":"5cf9671bbdec2207237e4091","slug":"15598487252-baghpat-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल दो किशोरों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल दो किशोरों की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मेरठ-बागपत हाईवे पर हिंडन नदी पुल के पास मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल बाखरपुर गांव के दो किशोरों की हालत गंभीर बनी हुई है। मेरठ के अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं परिजनों ने मृतक आशिम के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
बालैनी थाना क्षेत्र के बाखपुरा गांव निवासी आशिम (12) पुत्र नसीबू अपने दोस्त सुहेब (13) पुत्र निजामुद्दीन, कासिम (13) पुत्र कल्लू, आफताब (17) पुत्र रहीसु व रितिक (12) पुत्र विजय ईद के दिन एक ही बाइक पर सवार होकर मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र में टिमकिया नहर पर नहाने गए थे। बुधवार की शाम चार बजे के लगभग लौटते समय जानी थाना क्षेत्र में मेरठ-बागपत हाईवे मार्ग पर हिंडन नदी पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी । हादसे में आशिम की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि चार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से कासिम और आफताब को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी है। मेरठ के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक आशिम के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किया। बालैनी थानाध्यक्ष रविंद्र पंत ने बताया कि दो किशोरों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।