फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आत्मरक्षा शिविर से बेटियों को होगा लाभ :रेणू धामा

आत्मरक्षा शिविर से बेटियों को होगा लाभ :रेणू धामा

Thu, 30 May 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
आत्मरक्षा शिविर से बेटियों को होगा लाभ :रेणू धामा
दोघट (बागपत)। यज्ञशाला, दाहा में चल रहे आठ दिवसीय बालिका योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर शिविर में भाग ले रहीं बालिकाओं ने करतब भी दिखाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रेणू धामा ने कहा आत्मरक्षा शिविर से बेटियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शिविर समापन समारोह में बालिकाओं की परीक्षा के आधार पर रचनात्मक, प्रयोगात्मक और बौद्धिक परिणाम में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आई बालिकाओं को बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बागपत रेणू धामा ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को सामाजिक परिवेश में आगे आना चाहिए। इस तरह के शिविर अधिक से अधिक संख्या में लगने चाहिए। ताकि बालिकाओं का सर्वांगीण विकास हो सके। समापन समारोह में बालिकाओं ने अनेक तरह के करतब दिखाए।
विज्ञापन

इस दौरान गुरुकुल शुक्रताल से आए स्वामी सत्यवेश ने कविता के सहारे बालिका शिक्षा, दहेज प्रथा, किसान की दुर्दशा तथा चौगामा क्षेत्र में बढ़ते वैदिक क्रियाकलापों का वर्णन किया। शिक्षिका कुमारी आभा आर्य ने कविता प्रस्तुत की। इसमें शिविर अध्यक्ष गुरूकुल चोटीपुरा की प्राचार्य कुमारी सुमेधा ने विचार व्यक्त किए। इस समारोह की अध्यक्षता बालक राम ने की। जबकि संचालन पप्पन राणा और रवि शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया। इसमें प्रधान नरेंद्र अहलावत, महेश त्यागी, बाबा भोलर, मास्टर जयपाल, मास्टर विजय राठी, जसवीर राणा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed