फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नजदीकी मुकाबला, दोघट और टीकरी में हारी भाजपा

नजदीकी मुकाबला, दोघट और टीकरी में हारी भाजपा

Wed, 29 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
नजदीकी मुकाबला, दोघट और टीकरी में हारी भाजपा
बागपत। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद हार जीत के गणित पर समर्थकों का मंथन जारी है। बागपत जिले की पांच नगर पंचायतों के नतीजों हार और जीत की कहानी बयान कर रहे हैं। छपरौली, दोघट और टीकरी में रालोद जीता, लेकिन यहां जीत का अंतर बेहद कम रहा। अग्रवाल मंडी टटीरी में भाजपा ने बंपर बढ़त हासिल की। अमीनगर सराय में भाजपा ने जीता हासिल की।
विज्ञापन

जिले के कस्बों में भाजपा का वोट ग्राफ पिछले चुनावों के सापेक्ष बढ़ा हुआ नजर आया। छपरौली नगर पंचायत में रालोद को 5061 वोट मिले, जबकि भाजपा ने कसबे में 3359 वोट हासिल किए।
विज्ञापन

दोघट कस्बे में रालोद को 3094, जबकि भाजपा को 3003 वोट मिले। रालोद का गढ़ कहे जाने वाले दोघट में भाजपा ने बढ़त हासिल की। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी दोघट में रैली की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसबा टीकरी में रालोद ने 3120 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा ने 2902 वोट हासिल किए। भाजपा के वोटों का ग्राफ यहां भी बढ़ा। टीकरी जाट बाहुल्य कसबा है, जाहिर है यहां भी जाट मतों का ध्रुवीकरण हुआ।
अमीनगर सराय कस्बे में रालोद ने 2485 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा ने 2573 वोट प्राप्त किए। भाजपा का वोट बैंक यहां भी बढ़ा। जबकि सराय में रालोद नेता डॉ. मांगेराम यादव चेयरमैन हैं और उनका क्षेत्र में खासा प्रभाव है।

अग्रवाल मंडी टटीरी में भाजपा ने बंपर बढ़त हासिल की। भाजपा ने यहां पर 5464 वोट हासिल किए, जबकि रालोद को सिर्फ 1560 वोट ही मिले।


छपरौली की ऐसे बदली चाल
बागपत। छपरौली विधानसभा के टांडा गांव में रालोद प्रत्याशी ने 1665 वोट हासिल कर बढ़त बनाई, जबकि भाजपा प्रत्याशी को यहां 311 वोट मिले। टांडा मुस्लिम बाहुल्य गांव है। बोढ़ा गांव में भाजपा प्रत्याशी को 1563, जबकि रालोद को सिर्फ 499 वोट ही हासिल हुए। तुगाना गांव में नजदीकी मुकाबला हुआ। भाजपा को 1651, जबकि रालोद को 1418 वोट हासिल हुए। बदरखा गांव में रालोद को 1113 और भाजपा को 912 वोट हासिल हुए। ककौर कलां गांव में भाजपा को 1363 वोट, जबकि रालोद को 690 वोट हासिल हुए। किरठल गांव में भाजपा को 3141 वोट हासिल हुए, जबकि रालोद को 2359 वोट मिले। रालोद के पांच बार विधायक रहे नरेंद्र सिंह किरठल गांव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed