{"_id":"5ced8d02bdec22070518de36","slug":"15590720511-baraut-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नेत्रहीनों को उजियारा देगी चमेली जैन की आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नेत्रहीनों को उजियारा देगी चमेली जैन की आंखें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जीते जी तो सभी दूसरों के कल्याण के लिए लगे रहते हैं लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो मरने के बाद भी दूसरों के जीवन में उजियाला कर जाते है। ऐसा ही गांधी रोड निवासी चमेली देवी ने किया। उन्होंने अपनी दोनों आंख मरणोपरांत दान की, जो दो लोगों के जीवन में उजाला करेगी।
चमेली देवी जैन धर्मपत्नी स्वर्गीय सुमथ प्रसाद जैन का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा चलाए जा रहे नेत्रदान जागरूकता अभियान से प्रेरणा लेकर निधन के बाद नेत्रदान की इच्छा जताई थी। उनके सुपुत्रों अनिल जैन, संजय जैन, नवीन जैन, अरिहंत जैन व तीन पुत्रियों द्वारा उनकी इच्छा के अनुरूप उनकी आंखों का नेत्रदान कराया गया। सुुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ के नेत्र विभाग के डॉक्टरों की टीम द्वारा चमेली जैन की आंखों से कॉर्निया निकालकर सुरक्षित किया। यह कॉर्निया दो नेत्रहीन व्यक्तियों को लगाया जाएगा। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय चेयरमैन नेत्रदान अतुल जैन, राकेश जैन, संतोष जैन, अतुल, डॉ. रामवतार गर्ग, प्रवीण जैन, संजय जैन, आलोक जैन, मुकेश जैन, संजय जैन आदि का सहयोग रहा।