{"_id":"5ced8c26bdec220717716b5f","slug":"15590718301560-baghpat-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मेडिकल स्टोर में छापे, 60 हजार की दवा सीज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मेडिकल स्टोर में छापे, 60 हजार की दवा सीज की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। औषधि निरीक्षक ने दोघट थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव स्थित दो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। संचालक द्वारा दवाओं के दस्तावेज नहीं दिखा पाए। दोनो स्टोरों पर 60 हजार रुपये की दवाओं को सीज किया गया। वहीं जहां से दवा ली जा रही उन मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
मंगलवार को औषधि निरीक्षण वैभव बब्बर ने दोघट थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव में दो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि अयान मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं के बिल नहीं दिखा पाए। लाइसेंस अन्य किसी व्यक्ति के नाम का रखा हुआ था। उसका भी नवीनीकरण नहीं कराया । कार्रवाई कर यहां से करीब 25 हजार रुपये की दवा को सीज किया। वहीं दो दवाओं के नमूने लिए। पांच दिन तक संबंधित अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा मोहम्मद तालिब मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। संचालक दवा के लाइसेंस नहीं दिखा पाए। यहां भी दो दवाओं के नमूने लिए। 35 हजार की दवा को सीज किया। दवाओं की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।