फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अलविदा जुमे और ईद पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

अलविदा जुमे और ईद पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

Wed, 29 May 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
अलविदा जुमे और ईद पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
बागपत। जमीयत उलेमा ए हिंद के पदाधिकारियों ने डीएम पवन कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कि अलविदा जुमा और ईद पर्व को देखते सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कराई जाए। मस्जिद और ईदगाह स्थल पर पानी और सफाई की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को जमीयत उलेमा ए हिंद के ब्लॉक अध्यक्ष मुफ्ती शाह आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम से मिले। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में अलविदा जुमा और ईद का पर्व आने वाला है। इसे देखकर मस्जिद और ईदगाह स्थलों पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ेगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था के इंतेजाम करने चाहिए। ताकि कोई अनहोनी घटना को होने से रोका जा सके। अलविदा जुमे मुस्लिम नमाज पढ़ने के लिए रोजेदार पहुंचेंगे। वहीं ईदगाहों पर भी नमाज अदा होगी। यहां पर पानी और सफाई की व्यवस्था कराया जाए। इससे अकीदतमंदों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। नवाब अहमद हमीद, मुफ्ती अहसान कासमी, मौलाना तसलीम, कारी इफ्तिखार, मुफ्ती हाशमी, हाजी सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत । ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था और आने वाले अलविदा जुमा की नमाज के लिए जमीयत उलेमा ए हिंद के सदस्यों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। जमीयत उलेमा ए हिंद बड़ौत के अध्यक्ष हजरत मौलाना मुफ्ती अशरफ कासमी साहब के नेतृत्व में समाज के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आने वाली अलविदा जुमा की नमाज ओर ईद पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कराने की मांग की। उन्होंने एसडीएम से नगर में बिजली, पानी व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की। इस पर एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि ईद पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। ज्ञापन देने वालों में मुफ्ती अशरफ कासमी, मौलाना लियाकत नदवी नाइब जिला सदर, मौलाना जुल्फकार, हाफिज मुस्तकीम, हाफिज अब्दुल गफ्फार, जमीरुद्दीन अब्बासी, मईनुद्दीन अब्बासी, अख्तर चौधरी, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed