{"_id":"5cec3a8fbdec220775594ded","slug":"155898540818-baraut-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम हत्याकांड का खुलासा करने पर पुलिस की सराहना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रम हत्याकांड का खुलासा करने पर पुलिस की सराहना की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर में सोमवार को विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। इसमेें पुलिस प्रशासन द्वारा विक्रम हत्याकांड का सही खुलासा करने पर पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक शिव शक्ति होंडा शोरूम में हुई। इसकी अध्यक्षता अरुण तोमर बॉबी (जिलाध्यक्ष) एवं संचालन मुदित जैन (नगरअध्यक्ष) ने किया। वक्ताओं ने बताया कि बड़ौत के व्यापारी प्रशांत कुमार बावली रोड पर जिनका हैवल्स बिजली शोरूम है, उनके शोरूम में लूट एवं सेल्समैन की हत्या लगभग 25 दिन पहले यह वारदात कर कुछ बदमाश फरार हो गए थे। इसमें व्यापारी का नकदी एवं काफी सामान का भी नुकसान हुआ। बड़ौत पुलिस ने बदमाशों को पकड़ कर बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में असलाह ओर लाखों रुपये और व्यापारी की दुकान का सामान भी बरामद किए हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर बड़ौत पुलिस बल का हार्दिक अभिनंदन करती है और आशा करती है कि पुलिस बल व्यापारियों का इसी तरह हर वक्त साथ देता रहे। इसमें संजीव जैन, अनुराग जैन, संदीप जैन मोनू, विपिन जैन ,सार्थक ,अर्पित जैन ,अंकुर सखूजा ,मोहित जैन, उत्सव जिंदल, नमन गर्ग आदि मौजूद रहे।
उधर, जौहर स्कूल की प्रधानाचार्य रचना जौहर व मैनेजर मनीष जौहर ने भी इस हत्याकांड का सही खुलासा करने पर पुलिस की प्रशंसा की। वहीं मधुबन आर्य समाज कल्याण समिति के महेंद्र डबास, सोमपाल सिंह, उपेंद्र प्रधान, गौतम, सुनील, चौहप सिंह, सहेंद्र सिंह तोमर व उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दीपक नैन, राजीव तोमर, चमनलाल, सुरेंद्र तोमर, वीरेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, देवेंद्र सोलंकी ने भी हत्याकांड का सही खुलासा करने पर पुलिस टीम की प्रशंसा की।