फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिसे जहां जगह मिली वहीं किया आराम

जिसे जहां जगह मिली वहीं किया आराम

Tue, 28 May 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
जिसे जहां जगह मिली वहीं किया आराम
बागपत। सेना की भर्ती के लिए सोमवार शाम से ही बड़ौत में मुरादाबाद जिले के अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया । देर रात तक जेवी कॉलेज के आसपास हजारों अभ्यर्थियों ने डेरा जमा लिया। शहर के रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों अभ्यर्थी जमे रहे। शहर की अधिकांश दुकानों के बाहर, मुख्य सड़कों और चौराहों पर भी सेना भर्ती के अभ्यर्थी आराम करते हुए नजर आए। अधिकतर अभ्यर्थियों ने भर्ती केेंद्र के आसपास ही डेरा जमाया। हजारों अभ्यर्थियों को देखकर जिला प्रशासन ने शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। अभ्यर्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सोमवार को देर रात तक पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान भी चलाया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बड़ौत शहर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर चौकसी की व्यवस्था की गई है। शहर में गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा भर्ती केंद्र पर ही रोडवेज बसों की व्यवस्था भी रहेगी, ताकि अभ्यर्थियों को अपने घर जाते समय कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed