फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित

बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित

Tue, 28 May 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित
छपरौली (बागपत)। चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज, बासौली में बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कॉलेज का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 98.6 प्रतिशत और इंटर का 97 प्रतिशत रहा। कक्षा 10 में शगुन तोमर 85.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, पारुल तोमर 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, ईशा तोमर 83.5 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 12 में ऋतिक तोमर, पुष्पेंद्र सिंह, रितिक तोमर, शिवम तोमर, चेतन तोमर, अभिनव जैन ने परचम लहराया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताया कि अंक के खेल में न उलझकर अपने अंदर योग्यता पैदा करें। सेल्फ स्टडी पर ध्यान दें। डायरेक्टर सत्यवीर सिंह तोमर ने कहा कि लक्ष्यहीन जीवन व्यर्थ है, अत: अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर अर्जुन की तरह निशाना लगाने पर सफलता कदमों में होगी। विद्यालय प्रांगण में सभी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता अनिल कुमार ने की। इसमें लोकेंद्र मलिक, योगेश कुमार, अनिल कुमार, रूमा, गीता, कोमल शर्मा, शिखा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed