{"_id":"5cc8a4d9bdec2207635791c6","slug":"151556653273-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजपुर निनाना के प्रधान के भाई की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजपुर निनाना के प्रधान के भाई की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
फैजपुर निनाना गांव के प्रधान के तेहरे भाई की सोनीपत के खेवड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गमगीन माहौल मेें शव का अंतिम संस्कार किया।
प्रधान हरेंद्र चौधरी ने बताया कि उसका तेहरे भाई चंद्रपाल सिंह (56) खेती करते थे। सोमवार को वह ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने लेकर सोनीपत के खरखौदा में क्रेशर पर गए थे। गन्ना उतारकर वापस घर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे हरियाणा के खेवड़ा के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आ रहे टैंकर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। चालक टैंकर को छोड़कर भाग गया। राई थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन सोनीपत पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर शव गांव में पहुंचा। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। किसान चंद्रपाल सिंह के दो बेटे व दो बेटी है।