{"_id":"5c437f11bdec2256ab4e569b","slug":"151547927313-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। ककौर गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर सत्ता पक्ष के एक पदाधिकारी पर रास्ते पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाकर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा सत्ताधारी पक्ष के एक व्यक्ति ने उनके बच्चों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ले लिए। जबरन उसने गली मेें खडे़ हरे पेड़ बिना अनुमति के कटवा दिए और अपने घर का रास्ता बना लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने उनके खिलाफ छपरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। ग्रामीणों ने कहा यदि न्याय नहीं मिला तो वे धर्म परिवर्तन करने को मजबूर होंगे। इनपूनम, वीरेंद्र, मदन राठी, राममूर्ति, रामबीर, अनीस, मनीष, देवपाल आदि शामिल रहे।
झूठे आरोप लगा रहे हैं : वेदपाल
जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बताया कि उनके जिलाध्यक्ष बनने पर जो लोग खफा है, वे तरह-तरह से झूठे आरोप लगा रहे हैं। यह जो रास्ते की बात कही जा रही है, वह पेड़ अनुमति लेकर कटवाए गए थे। लेकिन कुछ लोग मेरे विरोधियों से मिलकर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि वे ऐसा गलत काम नहीं कर रहे हैं। हमेशा पार्टी व समाज हित में जुटे हैं।