फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अपर आयुक्त मेरठ ने खेकड़ा तहसील का किया निरीक्षण

अपर आयुक्त मेरठ ने खेकड़ा तहसील का किया निरीक्षण

Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
अपर आयुक्त मेरठ ने खेकड़ा तहसील का किया निरीक्षण
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

अपर आयुक्त मेरठ ने खेकड़ा तहसील का औचक ेिनरीक्षण कर उपजिलाधिकारी को बंटवारे के वादों को अविलंब निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।
शनिवार को शाम करीब तीन बजे अपर आयुक्त मेरठ राम नारायण सिंह धामा खेकड़ा तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान तहसील में उन्होंने भूलेख, नजारत रजिस्टर, राजस्व रिकार्ड, संग्रह अमीन रजिस्टर आदि की जांच की। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार के न्यायालय की 29 बी फाइलों की जांच की। और तहसीलदार यदुवंश कुमार को कोर्ट में लंबित वादों को अविलंब निपटाने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने एसडीएम पुलकित गर्ग से मतदाता पंजीकरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। अपर आयुक्त मेरठ ने उपजिलाधिकारी को बंटवारे के लंबित 93 वादों को अविलंब निपटाने के साथ ही निर्देश दिए।



बकाया वेतन दिलाने के लिए ़पालिका के सफाई कर्मियों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर पालिका के ठेक सफाई कर्मचारी चार जनवरी से बकाया वेतन दिलाने की मांग को लेकर हड़ताल पर है। शनिवार को सफाई कर्मियों को खेकड़ा तहसील में अपर आयुक्त मेरठ रामनारायण सिंह धामा के आने की सूचना मिली। तभी सभी महिला, पुरूष सफाई कर्मी वाहनों में सवार होकर खेकड़ा तहसील में पहुंचे। तहसील में सफाई कर्मियों ने अपर आयुक्त को मानदेय दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप । साथ ही अधिशासी अधिकारी का खेकड़ा से तबादला भी कराने की मांग की। अपर आयुक्त ने सफाई कर्मियों को समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी सफाई कर्मी लौट गए। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, खेकड़ा चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर धामा, गुल्लू धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed