फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हरित प्रदेश बनाने का मुद्दा उठाया

हरित प्रदेश बनाने का मुद्दा उठाया

Mon, 03 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
हरित प्रदेश बनाने का  मुद्दा उठाया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कासिमपुर खेड़ी गांव में रविवार को उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन का सम्मेलन हुआ। इसमें हरित प्रदेश बनाने का मुद्दा उठाया गया। इसमें मुद्दे को अपना समर्थन देने का ऐलान हुआ।
भाकियू नेता व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता इटावा के ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह ने की। संचालन मास्टर आशीष तोमर ने किया। इसमें उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने कहा कि उप्र 240928 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी जनसंख्या 24 करोड़ से अधिक हो चुकी है। 75 जिले, 822 ब्लाक व 58000 ग्राम पंचायत और एक लाख से ज्यादा गांव है। जिस कारण आज भी बहुत से गांव में विकास की दरकार है। जनसंख्या अधिक होने के कारण युवाओं को रोजगार, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य व महिलाओं व व्यापारियों को सही ढंग से सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा पश्चिमी उप्र से इलाहाबाद कोर्ट की दूरी 850 किमी दूर है, जिस कारण यहां के नागरिकों को न्याय के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि प्रदेश की राजधानी पश्चिमांचल से 700 किलोमीटर दूरी पर है। जबकि हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर की राजधानी हमसे नजदीक हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी पश्चिमांचल पूरी तरह से पिछड़ा हुआ है, जबकि पश्चिमांचल में 17 से अधिक जिलों में 8 करोड़ से अधिक आबादी है। इसलिए आज हरित प्रदेश बनाने की बहुत आवश्यकता है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक, न्याय व्यवस्था, सांस्कृतिक व अराजनैतिक के लिए पश्चिमांचल को अलग राज्य बनाने की आवश्यकता है। अलग राज्य बनाने के लिए अब बड़े पैमाने पर आंदोलन व संघर्ष शुरू किया जाएगा। सम्मेलन में आए आसपास के लोगों ने अलग राज्य के मुद्दे को अपना पुरजोर समर्थन दिया। सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आमिर हसन ने भी विचार व्यक्त किए। इस में मास्टर आशीष तोमर, संगठन सचिव हाजी वारिस, यशपाल सिंह, रामबीर सिंह, सुचेत सिंह, राजेंद्र प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed