{"_id":"5c04368dbdec22414d5505bb","slug":"151543779981-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चयनित तालाबों का नहीं हुआ जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चयनित तालाबों का नहीं हुआ जीर्णोद्धार
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत। तीन ब्लॉक में जून माह में आठ तालाबों को जीर्णोद्धार के लिए चयन किया। आठ में से एक तालाब का जीर्णोद्धार किया। जबकि चार तालाबों में कार्य शुरू नहीं हो सका। सीडीओ पीसी जायसवाल ने नाराजगी जताकर बीडीओ को कार्य शुरू कर ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
शासन से जिले में मनरेगा योजना से तालाबों का जीर्णोद्धार कराने के लिए आदेशित किया। जिला प्रशासन ने जून माह में बिनौली, छपरौली और पिलाना ब्लॉक के गांवों के आठ तालाबों का चयन किया। सीडीओ ने तालाबों के कार्यों की समीक्षा की। सीडीओ ने कार्य प्रगति पर न मिलने पर खेद व्यक्त किया। सीडीओ ने बताया कि बिनौली में पांच तालाबों का चयन किया। इनमें से एक का ही कार्य पूरा किया। दो पर काम शुरू नहीं कराया। छपरौली ब्लॉक में दो का चयन किया। इनमें से किसी पर भी कार्य शुरू नहीं किया। बिनौली में एक का चयन हुआ, उस पर धीमी गति से कार्य चल रहा है। सीडीओ ने तीनों ब्लॉक के बीडीओ को नोटिस जारी किया। जल्द कार्य शुरू कर तालाबों का जीर्णोद्धार करने के लिए निर्देशित किया। कार्य शुरू कराकर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय को आख्या देंगे। ऐसा न करने पर प्रतिकूल संज्ञान लिया जाएगा और कार्रवाई होगी।