{"_id":"5bef2437bdec22693902929b","slug":"151542399031-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी के लिए 1088 कक्ष निरीक्षक तैनात किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी के लिए 1088 कक्ष निरीक्षक तैनात किए
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला प्रशासन टीईटी की तैयारी में जुटा है। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली के लिए 1088 कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे संबंधित स्कूलों को सूचना जारी कर दी। 104 कक्ष निरीक्षक अतिरिक्त होंगे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने डीआईओएस को निर्देश दिए कि कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में सावधानी बरती जाए।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 18 नवंबर को होनी है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा प्रथम पाली और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। शुक्रवार को कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की कवायद की। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने डीआईओएस को निर्देश दिए कि जिन शिक्षकों की तैनाती कक्ष निरीक्षक के तौर पर की गई है, उन्हें पहचान पत्र जारी करें। स्कूल से उनका पूरा डाटा मंगवाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि इसमें कोई गड़बड़ी न हो। जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत में दो पाली में दो हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, ऐसे में यहां सबसे अधिक 148 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में 1786 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, यहां पर 132 कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे।
यह रहेगी व्यवस्था
बागपत। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 605, उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 379 कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे। अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक 104 होंगे।
ऐसे शिक्षकों की नहीं लगेगी ड्यूटी
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन शिक्षकों के भाई, पुत्र या अन्य कोई सगा संबंधी परीक्षा में शामिल हो रहा है, उनकी ड्यूटी बतौर कक्ष निरीक्षक नहीं लगाई जाएगी। डीआईओएस को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी होगी कि यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो तुरंत जानकारी उपलब्ध कराएं।