{"_id":"5bccd149bdec2269b1698a89","slug":"151540149577-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ल में चर्म शोधन इकाइयों को लेकर दोनों पक्षों का धरना बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ल में चर्म शोधन इकाइयों को लेकर दोनों पक्षों का धरना बरकरार
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
भड़ल गांव मेें चर्म शोधन इकाइयों को लेकर दोनों पक्षों का धरना रविवार को भी जारी रहा। 26 अक्तूबर को गांव में पंचायत होगी। इसमें आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
इकाइयों के विरोध में चल रहे धरने में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने ग्रामीणों से समस्या के समाधान के लिए 21 दिन का समय मांगा । अब बीत चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रशासन के पास पांच दिन का समय शेष रह गया है। यदि चर्म शोधन इकाइयों को स्थानांतरित नहीं कराया तो 26 अक्तूबर को पंचायत होगी। इसमें आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। ग्रामीणों ने पंचायत के लिए आसपास के गांवों में जनसंपर्क करना शुरू किया। इसमें भोपाल, महिपाल, देशू, हरपाल, सतबीर, ईश्वर, बिजेंद्र, बेदू, ओमवीर, देवेंद्र प्रधान, सुखबीर, रामपाल, राजा, प्रताप, जितेंद्र राणा, बिल्लू, यशपाल आदि रहे। वहीं चर्म शोधन इकाइयों के संचालक भी धरने पर डटे रहे। इनमें ब्रह्म सिंह, ओमपाल, लाला, ईश्वर, बिट्टू, तेजपाल, नरेश, सुनील, प्रकाश, राजीव, मदन, श्रीनिवास, सुंदर, अतर कली, सुनीता, मुन्नी, मनोज, रामवती आदि रहे।