{"_id":"5bad364c867a5523e2569f5e","slug":"151538078284-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए दूसरे दिन भी की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए दूसरे दिन भी की छापेमारी
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। प्रदेश सरकार द्वारा पॉलिथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए एसडीएम के आदेशों पर दूसरे दिन भी नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर में ताबड़तोड़ छापेमारी की तो दुकानदारों मेें हड़कंप मच गया। कई जगहों पर दुकानदारों ने टीम का विरोध भी किया, लेकिन टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी और छापेमारी अभियान जारी रहा। इस दौरान कई दुकानदारों से हजारों का जुर्माना वसूला गया और भविष्य में पॉलिथीन इस्तेमाल करने व बेचने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसडीएम आशीष कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी नायाब तहसीलदार धर्मेन्द्र व सीएचसी अधीक्षक डा एएसके मलिक के संयुक्त नेतृत्व मेें गठित टीम ने पॉलिथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए छापेमारी की। कई जगहों पर दुकानदारों ने हंगामा कर कार्य में बाधा डालने का भी प्रयास किया, लेकिन टीम के साथ मौजूद पुलिस ने सख्ती कर स्थिति पर नियंत्रण पाया। टीम ने मेन बाजार, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, गुराना रोड, फूंसवाली मस्जिरद पर छापेमारी कर 20 दुकानदारों से हजारों का जुर्माना वसूला।