{"_id":"5b903053867a557f032abbd2","slug":"151536176211-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरी समाज के लोगों ने मांगा प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरी समाज के लोगों ने मांगा प्रमाणपत्र
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरी समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। डीएम को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के पत्र की छायाप्रति दी। अभी तक भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार का कहना था शासन के नियमानुसार ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
बुधवार को कोरी समाज के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। लोगों ने बताया कि शासन से लेकर मंडल तक के अधिकारी कोरी का प्रमाणपत्र बनाने के आदेश कर चुके हैं। समाज के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरने प्रदर्शन और आंदोलन तक कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। नौकरी से लेकर स्कूल कॉलेजों में योजनाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। युवाओं का भविष्य अंधकार में पहुंच रहा है। समाज के लोगों ने कहा कि अब प्रशासन से अपने अधिकार के लिए आर-पार की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। तभी जाकर उन्हें अपना हक मिल सकता है। जल्द आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान ब्रजपाल, चंद्रपाल, महिपाल, सुनील, गौरव अमित, अनुज, महेंद्र, शिवकुमार, प्रदीप, गजेंद्र, ओमपाल, शीशपाल मौजूद रहे।