{"_id":"5b8edae0867a5548343dbbb7","slug":"151536088800-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्सड टीम में सौरभ चौधरी ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिक्सड टीम में सौरभ चौधरी ने जीता कांस्य पदक
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। दक्षिण कोरिया में खेली जा रही निशानेबाजी की विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन जारी है। 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्सड टीम वर्ग में वीर शाहमल राइफल क्लब बिनौली के निशानेबाज सौरभ चौधरी ने कांस्य पदक जीता। सौरभ की कामयाबी के बाद रेंज पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
दक्षिण कोरिया में मंगलवार को मिक्सड टीम वर्ग का फाइनल खेला गया। मेरठ के कलीना गांव निवासी और बागपत के बिनौली में अभ्यास करने वाले एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सौरभ चौधरी ने अशोक के साथ जूनियर वर्ग की निशानेबाजी प्रतियोगिता में शिरकत की। भारत की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। मेजबान कोरिया के खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीता। पदक जीतने के बाद बिनौली में शूटिंग रेंज पर खुशी मनाई गई है। सौरभ चौधरी के व्यक्तिगत वर्ग के मुकाबले अभी बाकी है। कोच ने उम्मीद जताई कि व्यक्तिगत मुकाबलों में सौरभ स्वर्ण पदक जीतेगा। नकुल शर्मा, सचिन शर्मा, अंश चौधरी, वाटसन मलिक, शेखर श्योराण, वंश गिरेवाल, आकाश तालियान, विवेक शिवाच, शुभम शिवाच मौजूद रहे।
शूटिंग और क्रिकेट प्रतियोगिता छह से
बागपत। क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि दो दिवसीय जूनियर बालक शूटिंग प्रतियोगिता छह-सात सितंबर को बड़ौत स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में 12 से 21 वर्ष तक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बड़ौत स्टेडियम में अपनी खिलाड़ी अपनी एंट्री करा सकते है। इसके अलावा तीन दिवसीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता छह से आठ सितंबर को खेकड़ा स्टेडियम में होगी। इसके लिए टीमें जितेंद्र कौशिक से संपर्क कर अपनी एंट्री कराएंगे। उक्त दोनो प्रतियोगिताओं में एंट्री नि:शुल्क है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड की मूल व छायाप्रति लाना अनिवार्य है।