{"_id":"5b8ed9df867a5548201ced9d","slug":"151536088543-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश हुई, दोघट में मकान के मलबे में दब गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश हुई, दोघट में मकान के मलबे में दब गई महिला
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/दोघट। जिलेभर में मंगलवार को भी रुक रुककर बारिश होती रही। रमाला क्षेत्र में अधिक बारिश हुई। दोघट कस्बे की पट्टी मादान में बारिश के कारण मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर महिला घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है।
पट्टी मादान दोघट निवासी सरवन पुत्र रघुवीर सिंह ने बताया कि तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण उसका मकान भरभराकर गिर गया। मकान में अंदर खाना बना रही पत्नी उर्मिला मलबे में दबकर घायल हो गई। जबकि सरवन ने बाहर भागकर जान बचाई। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं बारिश के कारण जोगराम के मकान में दरार आ गई। बारिश का पानी मकान की दीवार में घुस जाता है। सतीश के मकान की छत गिर गई। ग्रामीणों ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
जिलेभर में तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। गांवों में तालाबों का पानी गालियों में बह रहा है। बारिश के कारण बीमारियों ने पैर पसार लिए है। बच्चों को बुखार ने जकड़ लिया है। जल भराव की समस्या से लोग जूझ रहे है। सरूरपुर कलां में जलभराव की समस्या बनीं हुई है। मलकपुर गांव में भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है।