{"_id":"5b8d8e1842c7924631103a8a","slug":"151536003608-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.45 लाख लोगों में क्षय रोगियों को खोजेंगी 48 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.45 लाख लोगों में क्षय रोगियों को खोजेंगी 48 टीमें
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले के चार ब्लॉकों के संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान मंगलवार से चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 48 टीमों का गठन कर दिया है। इसमें नौ सुपरवाइजर और चार नोडल रहेंगे। ये टीमें 1.45 लाख लोगों में क्षय रोगियों को चिह्नित करेंगी।
जिले में बागपत, बड़ौत, खेकड़ा और बिनौली के संवेदनशील क्षेत्रों में यह अभियान चलेगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार और कार्यक्रम समन्वयक मनीष पांडेय ने बताया बागपत ब्लॉक के नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी में, बड़ौत में पठान कोर्ट, गुराना रोड, खेकड़ा ब्लॉक खेकड़ा क्षेत्र, रटौल, बिनौली ब्लॉक में बरनावा और बिनौली क्षेत्र में घर-घर अभियान चलाकर टीबी के मरीजों की खोज की जाएगी। लोगों के बलगम की तुरंत जांच की जाएगी। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। पुष्टि होते ही इलाज शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 48 टीमों का गठन किया जा चुका है। इसमें नौ सुपरवाइजर और चार नोडल रहेंगे। यह अभियान आज मंगलवार से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार ने बताया कि टीमों को निर्देशित किया गया है कि क्षय रोगियों की खोज में किसी तरह की लापरवाही न की जाए।