{"_id":"5b884b9842c79246452dff4c","slug":"151535658904-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से घर बैठे होगी लेन-देन की सुविधा : पीडी रैगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से घर बैठे होगी लेन-देन की सुविधा : पीडी रैगर
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मेरठ मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक पीडी रैगर ने कहा कि डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जिले की जनता मिल का पत्थर साबित होगा। घर बैठे लेन-देन कर सकते हैं। चालू और बचत खाते की सुविधा होगी। फाइनेंस को छोड़कर सभी बैंकिंग सुविधा ग्राहकों को दी जाएगी। पूरे देश में एक सितंबर से बैंक का शुभारंभ होगा।
पोस्ट ऑफिस पहुंचे मेरठ मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक पीडी रैगर ने बताया कि एक सितंबर को डाक विभाग को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह रहेंगे और अध्यक्षता विधायक योगेश धामा करेंगे। उन्होंने बताया कि डाक विभाग के इस बैंक का लाभ ग्राहकों को होगा। जीरो बैलेंस में खाता खुलवाने की सुविधा लोगों को दी गई है। दस्तावेज लेकर भी जाना नहीं पड़ेगा। कर्मचारियों को केवल आधार कार्ड और अन्य एक आईडी देनी होगी। बैंकिंग, पेपर रहित खाता खोले की प्रक्रिया, ब्याज दर चार प्रतिशत, कोई मासिक औसत शेष राशि बनाए रखने की आवश्यकता नहीं है, मुफ्त तिमाही मासिक खाता विवरण, क्यूआर कार्ड के माध्यम से सरलीकृत बैंकिंग सेवाएं मिलेगी। इसके अलावा मोबाइल, डीटीएच रीचार्ज, बिजली, पानी गैस बिल, डोनेशन, बीमा प्रीमियम का भुगतान भी कर सकते हैं। जिस ग्राहक का खाता पोस्ट ऑफिस में था वह अपने खाते को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बचत खाते से जोड़ सकते हैं। डिजिटल इंडिया को इससे बढ़ावा मिलेगा। चालू और बचत खाते संचालित होंगे। एक लाख तक डिपोजिट कर सकते हैं। देश के 1.53 लाख डाक घरों में इसकी सुविधा दी जाएगी। प्रबंधक पवन प्रताप सिंह, सहायक अधीक्षक बड़ौत, एसपीएम रवि कुमार जैन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
घर बैठे कर सकेंगे लेन-देन
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवाते वक्त जो मोबाइल रजिस्ट्रर होगा। उसी नंबर से कॉल करने पर उपभोक्ता घर बैठे ही लेन-देन कर सकते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से टॉल फ्री नंबर जारी होगा। एक कॉल पर पोस्ट मास्टर घर में आकर लेनदेन करेगा।
विज्ञापन
जिले में चार गांवों में खुलेगी नई ब्रांच
मेरठ मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक पीडी रैगर ने बताया कि जिले में अभी इस बैंक की ब्रांच सरूरपुर कलां, खेड़ा हटाना, फैजपुर निनाना और काठा गांव में खुलेगी। जल्द इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। चारो गांवों सहित आसपास के गांवों को इससे लाभ पहुंचेगा।