फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिजली समस्या को लेकर नगरवासियों का हंगामा

बिजली समस्या को लेकर नगरवासियों का हंगामा

Fri, 24 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली समस्या को लेकर नगरवासियों का हंगामा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बुधवार की रात्रि से ठप पड़ी बिजली समस्या के विरोध मेें बृहस्पतिवार की देर शाम बिजरौल रोड निवासियों ने हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने कहा एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात अधिकारी एसई के आदेशों की धज्ज्यिां उड़ाते हुए एसई द्वारा हटाएं गए संविदा कर्मचारी से गुपचुप तरीके से चेकिंग सहित अन्य काम करा रहे हैं, उनका विद्युत सप्लाई सुचारु कराने पर कोई ध्यान नहीं है। ये कारण है कि पिछले दो दिन से ठप पड़ी सप्लाई को ठीक नहीं कराया। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग अवरुद्ध करने का प्रयास किया। बाद में सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता ने समझाकर मामला शांत किया और सप्लाई सुचारु कराई।

बृहस्पतिवार को काफी संख्या में उपभोक्ता रालोद नेता मोहित मुखिया व ठेकेदार गौरव मलिक के संयुक्त नेतृत्व में बिजरौल रोड पर एकत्र हुए और हंगामा किया। रालोद नेता मोहित मुखिया ने कहा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार कम होने की बजाए ओर अधिक बढ़ गया है। मंगलवार की देर शाम से बिजरौल रोड पर विद्युत फाल्ट होने से सप्लाई ठप पड़ी हुई है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी किसी भी अधिकारी का विद्युत सप्लाई सुचारु कराने पर कोई ध्यान नहीं है। आरोप लगाया कि एसई रामबीर सिंह ने अवैध वसूली की शिकायत की जांच के बाद जिस संविदा कर्मचारी को हटाया था, एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात अधिकारी एसई के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए उससे गुपचुप तरीके से चेकिंग करा रहे हैं, वहीं कारण है कि सप्लाई सुचारु कराने पर किसी का ध्यान नहीं है, इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देखकर उक्त संविदा कर्मचारी वहां से खिसक गया। वहीं हंगामे की सूचना पर अवर अभियंता आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सप्लाई सुचारु कराई। इसमें बबलू मलिक, सचिन चौहान, सत्यपाल, इकबाल, धन सिंह, योगेश तोमर, सन्नी चौहान, सोनू तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed