{"_id":"5b7f0c7142c79246344b2843","slug":"151535052913-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरपुड़ा में नहीं रूक रही पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरपुड़ा में नहीं रूक रही पशुओं की मौत
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में पिछले दस दिनों से पशुओं में रहस्यमय बीमारी फैली हुई है। बीमारी से दो दर्जन पशु अब तक मर चुके हैं। भाजपा कार्यकर्ता कृष्णपाल, विक्रम राणा, राजीव राणा ने कई बार केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह को भी अवगत कराया, लेकिन पशु पालन विभाग उपेक्षा कर रहा है। बृहस्पतिवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल ने गांव में दौरा किया। उन्होंने पशु पालकों को बताया कि पशुओं में मिक्सर इन्फेक्शन फैला है। जिस कारण पशुओं की मौत हो रही है। चिकित्सकों की टीम गांव में लगा रखी है। एक-दो दिन में बीमारी पर कंट्रोल कर लिया जाएगा। ब्यूरो
गरीबों को 51 पौधे बांटे
दोघट (बागपत)। झूंडपुर गांव में प्रधान संजीव देशवाल ने गरीबों को 51 पौधे बांटे। ग्रामीणों ने अपने घरों में पौधों का रोपण किया। प्रधान ने बताया कि सभी पौधे बड़े होकर फलदार बनेंगे। पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को पौधे लगाने चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
गरीबों को 51 पौधे बांटे
दोघट (बागपत)। झूंडपुर गांव में प्रधान संजीव देशवाल ने गरीबों को 51 पौधे बांटे। ग्रामीणों ने अपने घरों में पौधों का रोपण किया। प्रधान ने बताया कि सभी पौधे बड़े होकर फलदार बनेंगे। पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को पौधे लगाने चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन