{"_id":"5b69f13e4f1c1b9f3e8b5aec","slug":"151533669694-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्त कांवड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्त कांवड़ियों को किया सम्मानित
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवभक्त कांवड़ियों को किया सम्मानित
बिनौली। शिव कांवड़ सेवा समिति सिरसली के तत्वाधान में मंगलवार को कांवड़ मार्ग पर स्थित गल्हेता कुटी परिसर में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। रालोद प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने हरिद्वार से आकर्षक कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों को सम्मानित किया। पंडित नितिन शर्मा ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया। इसमें समिति सदस्यों एवं कांवड़ियों ने आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की। इस अवसर पर कंवल सिंह ठेकेदार, ग्राम प्रधान राजू तोमर सिरसली, नैन सिंह, इंद्रवीर सिंह, यशपाल, डाक्टर प्रमोद, देशबीर, इकबाल, राजपाल, बलबीर, ओमप्रकाश, मास्टर कर्ण सिंह, जयवीर आदि मौजूद रहे। उधर संतनगर स्थित वन विभाग की नर्सरी परिसर में जिवाना गुलियांन कांवड़ सेवा समिति शिविर का शुभारम्भ हुआ। जिसमें पहुंचे युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, सतेंद्र प्रमुख, अमित सोलंकी आदि ने शिव भक्तों को फल वितरित किये। इस अवसर पर विश्वपाल सोलंकी, अरविंद, हरेंद्र, देवेंद्र, राजू तोमर आदि मौजूद रहे।
हरियाणवी कलाकारों ने समा बांधा
संतनगर नर्सरी में चल रहे कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों के मनोरंजन के लिये हरियाणा से कई लोकगायक बुलाए गए थे। लोक गायक सतबीर नैनवाया, नरेश चौधरी और लोकगायिका मन्यु चौधरी में शंकर तेरी जटा से बहती है गंगधार, ओ भोले हरिद्वार घुमा दे, भोले रे तेरी बम, नीलकंठ पर चढ़के, शिव शंकर मतवाला आदि गीतों की संगीतमयी प्रस्तुति से शिवभक्तों को भावविभोर कर दिया। शिवभक्तों ने जमकर नृत्य किया।