{"_id":"5b69eb454f1c1b6e118b7edc","slug":"151533668165-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कराया नैथला मोड़ पर अवैध ईंट भट्टा, मुनीम दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कराया नैथला मोड़ पर अवैध ईंट भट्टा, मुनीम दबोचा
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैथला मोड़ पर अवैध ईंट भट्टा बंद कराया
बागपत। प्रशासन ने अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे ईंट भट्टों के खिलाफ फिर से अभियान शुरू कर दिया है। नैथला मोड़ पर चल रहे ईंट भट्टे पर एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने छापेमारी की। भट्टा मालिक मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने मुनीम से पूछताछ की है।
एसडीएम सदर ने बताया कि नैथला मोड़ पर अवैध तरीके से ईंट भट्टा संचालन की शिकायत प्रशासन को मिली थी। मंगलवार को शिकायत के बाद छापेमारी की गई। मौके पर भट्टा मालिक नहीं मिला। मुनीम से जानकारी ली गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही भट्ठा संचालन के प्रमाणपत्र दिखा सका। एसडीएम का कहना है कि अवैध तरीके से जितने भट्ठे चल रहे हैं, सबको बंद कराया जाएगा। बगैर अनुमति के एक भी भट्ठे का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। इससे पहले भी कई भट्ठों पर छापेमारी कर बंद कराया जा चुका है।