{"_id":"5b4e43cb4f1c1b4b748b5867","slug":"151531855819-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले से किसानों की हो गई फसल बर्बाद, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले से किसानों की हो गई फसल बर्बाद, घरों में घुसा पानी
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के नाले के पानी से किसानों की फसल जलमग्न हो गई और एक घर में गंदा पानी घुस गया। इससे नगर पालिका के प्रति लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। फसलें बर्बाद हो गई है। पांच किसानों की धान की फसल नष्ट हो गई है। नगर पालिका कोई समाधान नहीं निकाल रहा है। इससे परेशानी बढ़ती जा रही है।
शहर से निकला गंदा नाला कश्यप कॉलोनी से होते पक्का घाट मंदिर खत्म हो जाता है। नाले के पाने से किसानों को परेशानी हो रही है। खेतों में पानी घुसा हुआ है। रोहताश, ओमवीर, यूनुस, जयसिंह और रामकिशन ने कुछ रोज पहले धान की फसल की बुआई कराई। गंदे पानी से फसल नष्ट हो गई। यह ही हाल ज्वार की फसल को पहुंच रहा है। यह ही नहीं नजर अली उर्फ घाघू के घर परिसर में गंदा पानी घुस गया है। यहां पर नानू, याकूब, उस्मान, सईद, ईनाम का परिवार रहता है जो इस समस्या से परेशान हो गया है। गंदगी के कारण परिवार का जीना मुहाल हो गया है। एक हैंडपंप लगाया था वह भी पानी की डूबा हुआ है। पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सभी पीड़ित नगर पालिक से लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। पीड़ितों ने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो अब आंदोलन ही आखिरी रास्ता होगा, क्योंकि यह समस्या एक-दो माह की नहीं है, बल्कि कई साल से समस्या से लोग जूझ रहे हैं। पालिका के ईओ ललित कुमार आर्य ने कहा ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगह खोजी जा रही है। इसके लिए जगह मिलते ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
नहर टूटने से जलमग्न हुई फसलें
बड़ौत (बागपत)। अलावलपुर और सद्दल्लापुर के बीच गत रात्रि पूर्वी यमन नहर के बीच नहर टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई, सूचना देने के बाद भी सिंचाई विभाग का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद मेें मंगलवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर इसकी शिकायत की तो बाद में एसडीएम के आदेश पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर नहर को रुकवाया। ब्यूरो