{"_id":"5b2960524f1c1bf36e8b8cfa","slug":"151529438290-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढपुर-असारा अंडर पास में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढपुर-असारा अंडर पास में भरा पानी
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। बुढपुर और असारा रेलवे अंडर पास में पानी भरा होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। गांव के लोग रेलवे विभाग को कई बार पत्र लिख चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। रमाला पेट्रोल पंप पर लोगों की बैठक हुई। इसमें संजीव उर्फ बबलू चौहान ने कहा कि रेलवे विभाग ने अंडर पास का निर्माण तो करा दिया, उसमें पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की है। जो अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। आने-जाने तक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बाइक खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि जल्द इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिला जाएगा। इसमें जितेंद्र शौकिन, आजाद, शहजाद, रामपाल, सुखबीर, राजीव, अजीत चौहान, जगदीश शर्मा, प्रवीण सैनी, सुंदर सिंह आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन