{"_id":"5b0717754f1c1b916e8b4750","slug":"151527191413-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी किसानों का धरना जारी
Updated Fri, 25 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
किसान संघर्ष समिति के बैनर तले तहसील मेें विभिन्न मांगों को लेकर चौथे दिन भी धरना जारी रहा। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा।
किसानों का कहना था कि पिछले दो साल से घरेलू बिजली का रेट चार गुना बढ़ा दिया गया है और नलकूप का बिजली भार 100 हार्स पावर से 180 हार्स पावर कर दिया गया है, वहीं बिजली बिल पर इस वर्ष मार्च में पेनाल्टी ब्याज की छूट नहीं दी गई और न ही किसानों को इस सत्र का गन्ना भुगतान मिला है, जिस कारण किसान बढ़े हुए बिल का भुगतान करने मेें असमर्थ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नलकूप की बिजली दर हरियाणा के समक्ष 35 रुपये प्रति हार्स पावर किया जाए, यदि यह दर नहीं की गई तो किसान बर्बाद हो जाएगा।
धरने पर निर्णय लिया गया कि 31 मई को धरना स्थल पर किसानों की विशाल पंचायत बुलाई जाएगी, जिसमेें क्षेत्र के किसानों को पहुंचने का आह्वान किया गया। धरने की अध्यक्षता श्याम सिंह मान ने की। संचालन विक्रम आर्य ने किया। इसमें सोनू, जयवीर, इकबाल, रामफल, धर्मपाल, मदन सिंह, रकमपाल, महिपाल, जगदीश, रणपाल, बलजोर शामिल रहे।
विज्ञापन
भोजन की व्यवस्था की
बड़ौत। किसानों ने तहसील मेें हलवाई बैठाकर धरने पर बैठे किसानों के भोजन की व्यवस्था कर दी है और वहां पूरे दिन रागनी का दौर चलता है।