{"_id":"5ad103634f1c1b3c0a8b4652","slug":"151523647331-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी पर्व पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी पर्व पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किएं
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैसाखी पर्व पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, सचिव डा. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिव डा. मनीष तोमर ने कहा कि हिंदुओं के लिए यह त्यौहार नववर्ष की शुरूआत है। हिंदू इसे स्नान, भोग लगाकर और पूजा करके मनाते है। पंजाब और हरियाणा के किसान सर्दियों की फसल काट लेने के बाद नए साल की खुशियां मनाते है। इसलिए बैसाखी पंजाब और आसपास के प्रदेशों का सबसे बड़ा त्यौहार है। यह रबी की फसल के पकने की खुशी का प्रतीक है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बाधा।
उधर, मिनर्वा पब्लिक स्कूल मेें डायरेक्टर पुनीत कुमार, प्रबधंक सत्यपाल, प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार और उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से बैसाखी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम का शुभांरभ किया। उन्होंने बच्चों को इस पर्व को धूमधाम से मनाने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम को सफल बनानें मेें निकिता, रूबी, अमिता, साक्षी, दीपिका, ज्योति, पूनम, आरती का योगदान रहा। उधर, किडजी प्ले स्कूल में डायरेक्टर योगेश गुप्ता और निर्देशिका ममता गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंजाबी डांस ने सभी का मन जीत लिया। डायरेक्टर योगेश गुप्ता ने बच्चों को पर्व का महत्व बताया और इस पर्व को धूमधाम से मनाने का संकल्प दिलवाया।