{"_id":"5abfde174f1c1bdd618b4c2d","slug":"151522523671-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी चीनी मिलों ने मनमानी बंद नहीं की तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी चीनी मिलों ने मनमानी बंद नहीं की तो आंदोलन
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान गांव में शनिवार को क्षेत्र के कई गांवों के किसानों की पंचायत हुई, इसमें निजी चीनी मिलों की मनमानी पर रोष जताया और समस्याओं का समाधान न होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन छेड़ने की भी चेतावनी दी।
पंचायत में ओमवीर सिंह बिजवाड़ा ने कहा कि जब तक किसान बिरादरी एकजुट नहीं होगी, तब तक हक नहीं मिलेगा। महाशय सुखपाल सिंह ने कहा सरकार की गलत नीतियों के कारण ही किसान बदहाल है। बबलू प्रधान ने कहा कि निजी मिल मलकपुर के अधिकारी सबसे ज्यादा मनमानी कर रहे हैं। अकबर दरकावदा ने कहा कि सब किसान भाई एकजुट होकर लड़ाई लड़ें तो मिलों के अधिकारियों को झुकना पड़ेगा। ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सोलंकी ने मिल अधिकारियों पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने गन्ना किसानों के हालात के लिए प्रदेश सरकार और गन्ना मंत्री को जिम्मेदार ठहराया। अर्जुन अवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर ने कहा कि निजी मिल मालिक और अधिकारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री की घोषणा के बाद भी किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है और न ही सामान्य प्रजाति का गन्ना लिया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख प्रवीण तोमर ने कहा कि यदि मिलों के अधिकारियों ने रवैया नहीं बदला तो किसान बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
पंचायत में निर्णय लिया गया कि दो अलग अलग प्रतिनिधिमंडल किनौनी और मलकपुर जाएगा और अधिकारियों पर दबाव देकर सामान्य पर्ची लेकर आयेंगे। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की भी चेतावनी दी। पंचायत की अध्यक्षता शिवकुमार शर्मा दादरी, संचालन विश्वपाल सोलंकी ने किया। इसमें राजेंद्र सिंह, आदित्य प्रधान, हरेंद्र सिंह, धर्मबीर सिरसली, रामपाल तोमर, बाबूराम, सुभाष, रणधीर गुराना, रामबीर सिंह, अमित तोमर, राजपाल सिंह, जनार्दन शर्मा, बाबूराम, देशपाल, राजकुमार , रामपाल सिंह आदि ने भी विचार रखे।