{"_id":"5a9eed7e4f1c1bc65c8b5df1","slug":"151520364926-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर जिवानी के लोगों का ब्लाक में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर जिवानी के लोगों का ब्लाक में प्रदर्शन
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
तालाब की खुदाई की मांग को लेकर मंगलवार को हसनपुर जिवानी गांव के ग्रामीणों ने ब्लाक परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में अधिकारियों के न मिलने पर तहसील पहुंचे और एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था कि गांव में तालाब की खुदाई न होने के कारण जल भराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हल्की बरसात में भी गांव की गलियों मेें एक से दो फुट तक गंदा पानी भर जाता है। ग्रामीणों के साथ आए आपकी अपनी समिति के सदस्य प्रभात तोमर पुत्र ऋषिपाल निवासी हसनपुर जिवानी ने बताया कि तालाब की खुदाई के लिए प्रदेश सरकार से 20 लाख रुपये भी आए हुए हैं, लेकिन फिर भी तालाब की खुदाई नहीं की जा रही है। उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। बीडीओ प्रेमचंद्र ने कहा वे तहसील दिवस में थे। ग्राम सचिव को गांव भेजकर तालाब की जल्द ही खुदाई करा दी जाएगी। इसमें प्रदीप, सुनील, प्रमोद, अमरपाल, सुरेंद्र, महावीर आदि रहे।