फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कान्हड़ में भूखहड़ताल पर बैठा परिवार

कान्हड़ में भूखहड़ताल पर बैठा परिवार

Sun, 04 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
कान्हड़ में भूखहड़ताल पर बैठा परिवार
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कान्हड़ गांव में एक युवक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि गांव में एक परिवार चरस बेच रहा है। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर की तलाश ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके विरोध में पीड़ित परिवार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गांव में ही भूखहड़ताल पर बैठ गया। मामला एडीजी तक पहुंचा तो पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस पीड़ित परिवार को मनाने का प्रयास कर रही है। उनकी भूखहड़ताल जारी है।

कान्हड़ गांव में शनिवार को एक युवक ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि गांव में सूर्यप्रकाश अपने घर में चरस बेच रहा है। इस सूचना पर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और सूर्यप्रकाश के घर की तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। सूर्य प्रकाश ने इस संबंध में एडीजी मेरठ से शिकायत की। शनिवार की शाम सूर्यप्रकाश, उसका भाई सतीश, अनंग पाल, पत्नी राजबाला आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अपने घर पर ही भूखहड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने कहा जब तक उनके खिलाफ झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनकी भूखहड़ताल जारी रहेगा। भूख हड़ताल की सूचना पर दोघट थाने के एसएसआई रमेश सिंधु गांव पहुंचे और परिवार से बातचीत की। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। देर शाम तक भूखहड़ताल जारी रही। पुलिस पीड़ित परिवार को मनाने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed