{"_id":"5a8b29944f1c1bca798baa64","slug":"151519069588-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघन क्षय रोगी खोज अभियान चलेगा 24 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघन क्षय रोगी खोज अभियान चलेगा 24 से
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सीएचसी में हुई बैठक में निर्णय लिया कि 24 फरवरी से 10 मार्च तक सघन क्षय रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। इसमें टीम क्षय रोगियों को चिह्नित कर उनकी जांच और उपचार की प्रक्रिया पूरी कराएगी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर क्षय रोगियों को खोजेगी। हर घर जाकर सभी व्यक्तियों के पड़ताल करेगी कि किसी भी व्यक्तियों को क्षय रोग के लक्षण तो नहीं है। यदि लक्षण मिलते हैं तो उसे जरूरी मार्गदर्शन दिया जाएगा। इन लक्षणों में दो सप्ताह से लगातार खांसी रहना, वजन कम होना, भूख कम लगना, खांसी में बलगम आना, खून आना आदि हैं। चिह्नित रोगियों का उपचार प्राथमिकता से कराया जाएगा। बैठक में आंगनबाड़ी, एएनएम, आशा, स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल रहे। इसमें जतिन शर्मा, आशीष मलिक, महेंद्र सिंह, सचिन शर्मा, जब्बार खान ने प्रशिक्षण दिया।