{"_id":"5a85df0c4f1c1bef7b8b78b3","slug":"151518722828-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का शोषण नहीं होगा बर्दास्त- नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का शोषण नहीं होगा बर्दास्त- नरेश टिकैत
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि चीनी मिलें किसानों का शोषण कर रही हैं, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कोई हल निकाला जाएगा।
नरेश टिकैत बृहस्पतिवार को दोघट में भाकियू कार्यकर्ता राजेंद्र चौधरी के ताऊ रणधीर लंबरदार की शोकसभा में शामिल होने आए। शोकसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है और चीनी मिलों ने पर्चियां भेजनी बंद कर दी , इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाए गए बिजली के बिलों को किसान देने में असमर्थ हैं, इन्हें तुरंत वापस लिया जाए।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री से मिले और उनसे मांग की थी कि यदि बढ़ाई गई बिजली की दरों को सरकार ज्यों की त्यों रखती है तो किसानों के नलकूपों से पांच हार्स पावर के हिसाब से बिल दिए जाए अन्यथा बिजली की दर घटाई जाए। इस पर सीएम ने विचार विमर्श कर जवाब देने को कहा । उन्होंने कहा कि चीनी मिलें किसानों के गन्ने का भी भुगतान नहीं कर रही है। किसान आर्थिक तंगी झेल रहा है। सरकार ने 14 दिनों में भुगतान दिलाने का वादा किया , लेकिन वह भी लागू नहीं हो सका। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश का किसान आत्महत्या कर रहा है, लेकिन सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर फिर वे सीएम से मिलेंगे और समाधान की मांग करेंगे।