{"_id":"5a7b55c64f1c1ba32a8b6465","slug":"151518032326-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल प्रतियोगिता केहर सिंह क्लब ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल प्रतियोगिता केहर सिंह क्लब ने जीती
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बास्केटबाल प्रतियोगिता में चौधरी केहर सिंह बास्केटबाल क्लब की टीम ने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा को 80-60 अंक से हराया।
दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आज पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना भी महत्वपूर्ण हो गया है। युवा खेलकूद से अपना कैरियर बना रहा है। विजेता टीम के खिलाड़ियों को अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें कोच अशोक पंवार, आकाश पंवार, विशाल, तोषिथ, राहुल, सिद्धार्थ, रचित, अमन, मन्नु, सागर, विनीत, लविश, दीपेश आदि रहे।