{"_id":"5a5bae304f1c1ba3268b46b5","slug":"151515957808-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक महासंघ की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक महासंघ की बैठक आयोजित
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में रविवार को शिक्षक महासंघ की बैठक हुई। इसमेेें 16 जनवरी को कॉलेज मेें होने वाले शिक्षक महासम्मेलन को सफल बनाने पर मंथन किया। इस दौरान सम्मेलन स्थल का दौरा कर तैयारी का जायजा लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने की। संचालन प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा और राजीव तोमर ने संयुक्त रूप से किया। इसमें वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हकों के लिए संगठन संघर्षरत है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को कॉलेज में होने वाले सम्मेलन की तैयार चल रही है। इसमें जिलाध्यक्ष बल्लम सिंह शर्मा, प्रधानाचार्य वकील चंद जैन, संरक्षक इंद्रपाल, ललित जैन आदि रहे।