{"_id":"5a527d0a4f1c1b3d198b578c","slug":"151515355402-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से फसल प्रभावित होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से फसल प्रभावित होने की संभावना
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पिछले 10 दिन से जनपद में घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चला है। यह दोपहर तक बना रहता है। कोहरे का दुष्प्रभाव फसलों पर पड़ सकता है। यदि इसी प्रकार कोहरा बढ़ता रहा तो हीं फसलों का उत्पादन गिरने की आशंका है। इसे बचाने के लिए किसानों को फसलों की सिंचाई करनी होगी।
लगातार घना कोहरा पड़ने से अरहर, चना, आलू, टमाटर, गोभी की फसलों पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। आम के पेड़ भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक की माने तो यदि इसी प्रकार कोहरा एक सप्ताह तक ओर पड़ा तो इन फसलों का उत्पादन गिर जाएगा। सरसों में इस समय फूल आ रहे हैं, इसलिए सरसों पर दुष्प्रभाव होने की आशंका है। फूल गोभी सर्दी से पीली पड़ खराब होने लगती है। कुछ समय बाद आम के पेड़ों पर बोर आने लगेगी। अधिक सर्दी का दुष्प्रभाव आम के पेड़ों पर भी पडे़गा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर तैनात एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने बताया कि यदि किसानों को फसलों को नुकसान से बचाना है तो उन्हें सिंचाई करनी चाहिए। सिंचाई होने से सर्दी का असर कम होगा और फसल उत्पादन अच्छा होने की संभावना बढ़ जाएगी। किसान आम के पेड़ों की भी निराई-गुडाई कर पानी लगा दें तो अच्छा ओर आने से अधिक उत्पादन होगा।