फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कला प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, दो रजत पदक जीते

कला प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, दो रजत पदक जीते

Mon, 01 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
कला प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, दो रजत पदक जीते
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बसंत वैली स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेमप्रकाश प्रेमी ने बताया दिसंबर के प्रथम सप्ताह में गुजरात के भावनगर शहर में रेनवो आर्ट सेंटर में कला प्रतियोगिता हुई । इसमें एलकेजी के कनम ने अपने समूह में स्वर्ण पदक, कक्षा चार की छात्रा नैना ने स्वर्ण, कक्षा सात के तनु पंवार, कनिका ने स्वर्ण, यूकेजी के पदम और करण ने रजत पदक जीतकर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंध समिति ने सभी छात्रों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया प्रतियोगिता के आयोजकों ने स्कूल को एक्टिव स्कूल अवार्ड प्रमाणपत्र से नवाजा है। इस समारोह में अर्निका, अरुण, सरिता, पूनम, करुणा, मंजू, मीना का सहयोग रहा।
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित
बागपत। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इसमें कक्षा पांच से और डिग्री तक के 7400 विद्यार्थियों ने भाग किया। संयोजक खड़क सिंह ने बताया कक्षा पांच में जानवी धामा प्रथम, अनुष्का धामा द्वितीय और अर्जुन तृतीय रहा। कक्षा छह में नेहा त्यागी प्रथम, अरमान खान द्वितीय और केशव धामा तृतीय रहा। कक्षा सात में मीनाक्षी प्रथम, अक्षय कुमार द्वितीय और खुशबू तृतीय रही। कक्षा आठ में साक्षी प्रथम, खुशी नैन द्वितीय, गीन्नी राठी तृतीय रही। कक्षा नौ में तानिया प्रथम, स्वेतकेतू द्वितीय और केशव गिरि तृतीय रहा। कक्षा दस में गौरव प्रथम, अंजली धामा द्वितीय और आरती धामा तृतीय रही। कक्षा 11 में नेहा प्रथम, साक्षी मान द्वितीय और तनु राठी तृतीय रही। कक्षा 12 में प्रतिभा प्रथम, अलका द्वितीय और मानू त्यागी तृतीय रहा। डिग्री में नेहा शर्मा प्रथम, पारूल द्वितीय और श्वेता तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed