फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चेकिंग स्थल पर निकालवाए मादक पादर्थ

चेकिंग स्थल पर निकालवाए मादक पादर्थ

Sun, 24 Dec 2017 12:50 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग स्थल पर निकालवाए मादक पादर्थ
बागपत। मुख्यमंत्री की सभा स्थल पर ध्रूमपान पूरी तरह निषेध रहा। चेकिंग के दौरान ही पुलिस कर्मियों ने लोगों से बीड़ी, सिगरेट, माचिस और अन्य मादक पदार्थों को निकलवाकर रख लिया। इसके अलावा कोई भी नुकीली और धारदार वस्तुओं को सभा स्थल पर नहीं जाने दिया। इक्का-दुक्का लोगों से ब्लेड भी चेकिंग के दौरान पकड़े।
विज्ञापन


भगदड़ में चोटिल हुए लोग
बागपत। हेलिकाप्टर को देखने के लिए कुछ लोग और बच्चे हेलीपेड पर जाने लगे तो उन्हें पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। लाठी फटकारी तो वहां भगदड़ मच गई। इसमें कुछ बच्चे ओर बड़े चोटिल हो गए। किसी को भी हेलीपेड तक जाने नहीं दिया।
विज्ञापन


गमलों की मची लूट
बागपत। कार्यक्रम का समापन होते ही लोगों ने पौधे लगे गमले उठाने के लिए लूट मचा दी। प्रशासनिक अफसर और कर्मचारियों ने उन्हें रोका। तब तक काफी संख्या में गमलों को लेकर लोग चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरिकेडिंग थामे रहे पुलिस कर्मी
बागपत। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर अधिक भीड़ होने के कारण बैरिकेडिंग ध्वस्त हो गई। कई जगहों पर पुलिस कर्मी उसे थामते नजर आए। कई जगह बैरिकेडिंग टूट गई।

योगी के हमशक्ल के साथ लोगों ने ली सेल्फी
बागपत। सभा स्थल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक हमशक्ल चर्चा का विषय बना रहा। उनके जैसे कपड़े, गले में गमछा पहने था। उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने वालो की होड़ मच गई।

कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांग
बागपत। योगी की जनसभा में महिला, बच्चे, वृद्ध, युवकों की जहां भरमार रही, वहीं दिव्यांग भी उन्हें देखने से पीछे नहीं रहे। काफी संख्या में कार्यक्रम में दिव्यांग पहुंचे।
-
घोड़ी पर कार्यक्रम में पहुंचा एक व्यक्ति
बागपत। सफेद रंग की घोड़ी पर सवार होकर एक व्यक्ति कार्यक्रम स्थल पहुंचा। जिसका अंदाज को देखकर लोग उसके के बारे में चर्चा करते रहे।

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की रही भरमार
बागपत। रमाला शुगर मिल के विस्तारीकरण कार्यक्रम में जिले से ही नहीं बल्कि आसपास जनपद से सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कार्यक्रम पहुंचे। इस कारण कार्यक्रम के चारों तरफ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भरमार रही।

लोगों ने किया डांस
बागपत। कार्यक्रम स्थल पर ढोल नगाड़ों पर लोगों ने नृत्य किया। वहीं ओमबीर नाम के एक व्यक्ति ने कार्यक्रम स्थल पर शंख बजाकर आकर्षण का केंद्र बना रहा।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत
बागपत। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और अन्य स्कूल की विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनको देखकर मुख्यमंत्री सहित मंच पर उपस्थित सभी मंत्रमुग्ध हो गए। डीआईओएस पीके मिश्रा और बीएसए योगराज सिंह को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी थी।

विभागों ने लगाई स्टाल, लोगों ने ली जानकारी
बागपत। रमाला मिल के विस्तारी करण कार्यक्रम के दौरान मिल परिसर में प्रशासन की ओर से कृषि मेला और गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें विभागों ने अपने-अपने स्टाल लगाकर अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। लोगों ने स्टॉल पर पहुंचकर योजनाओं के बारे में जाना।


मनमोहक रंगोली से बढ़ी कार्यक्रम की शोभा
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए लगाए मंच के सामने प्रशासन की और से मनमोहक रंगोलियां बनाई हुई थी। इससे कार्यक्रम की शोभा बढ़ी।

कार्यक्रम में मौजूद रहे
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, बागपत के विधायक योगेश धामा, बड़ौत के विधायक केपी मलिक, लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर, मेरठ के विधायक सोमेंद्र तोमर, मेरठ के देवेंद्र गुर्जर, जितेंद्र सतवई, मोदीनगर की विधायक डॉ. मंजू सिवाल, गढ़ के विधायक कमल मलिक, रमाला मिल की उप सभापति ब्रिजेश के पति और भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना, क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र शिशौदिया, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन सिंह, बड़ौत पालिका के चेयरमैन बड़ौत अमित राणा, लोनी पालिका के चेयरमैन मनोज धामा , महामंत्री रविंद्र राठी, सोनिया चौधरी, मोहन बेदी, राकेश जैन, जसवीर सोलंकी, मनोज धामा, अजय गोयल, रणवीर चौहान, ओपी शास्त्री, संजीव चौधरी, सौरभ चौधरी राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा, कौशल त्यागी, अनिल मलिक, वीरेंद्र तोमर, नितिन शर्मा, नितिन जैन, राजन जैन, सुरेंद्र तोमर, सत्येंद्र चौहान, संजय कश्यप, सुदेश चौहान, तेजेंद्र निर्वाल, महेश अग्रवाल, पवन तरार, क्षेत्रीय मंत्री अजित सिंह, सौरभ चौधरी, नितिन मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed