{"_id":"59b993654f1c1b28688b463d","slug":"151505334117-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पानी नहीं छोड़ा तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पानी नहीं छोड़ा तो आंदोलन
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। चौगामा नहर की सफाई कराकर अभी तक इसमें पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे क्षेत्रवासियों में रोष है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र नहर में पानी नहीं छोड़ा तो किसान धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।
नहर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा चौगामा क्षेत्र के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। विभाग को चौगामा नहर में इन दिनों में पानी छोड़ना होता है, लेकिन पानी तो छोड़ना दूर अभी तक नहर की सफाई तक नहीं कराई । छह माह से टूटी निरपुड़ा शाखा की पटरी को विभाग ठीक नहीं करा पाया। किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से भी इस संबंध में मिल चुका है। किसानों ने कहा पूर्वी यमुना नहर लोवर खंड के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता शामली में बैठते हैं। जो पानी यमुना नहर में उपलब्ध रहता है, उससे अधिकांश शामली जिले की नहरों को चलाते हैं। चौगामा नहर और बागपत जनपद में अन्य जो नहरें हैं, वे सूखी रहती है। इससे किसान परेशान हैं।