फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गुरमीत राम रहीम के लाखों समर्थक पंचकुला रवाना

गुरमीत राम रहीम के लाखों समर्थक पंचकुला रवाना

Thu, 24 Aug 2017 01:20 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम के लाखों समर्थक पंचकुला रवाना
बिनौली (बागपत)। संत गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के मामले में पंचकुला की सीबीआई अदालत में 25 अगस्त को फैसला आ सकता है। डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों ने हरियाणा के लिए कूच करना शुरू कर दिया है। यूपी और उत्तराखंड से करीब छह लाख समर्थक सुनवाई के दौरान पंचकुला में मौजूद रहने का दावा किया। बरनावा आश्रम में दिनभर सेवादारों की आवाजाही रही और यहीं से समर्थक रवाना भी हुए।
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के सेवादार रकम सिंह ने दावा किया संत की सुरक्षा और शांति के लिए अनुयायी पहुंच रहे हैं। रंछाड़ गांव में प्रदेश कमेटी के 45 सदस्यों की बैठक हुई। जिलेवार स्थिति का जायजा लिया । अकेले बागपत से 50 हजार अनुयायियों के पहुंचने का लक्ष्य दिया । वक्ताओं ने कहा अदालत के फैसले से ज्यादा उन्हें संत की सुरक्षा की चिंता है। कुछ लोग डेरा सच्चा सौदा को बदनाम करने के लिए गलत हरकत कर सकते हैं, ऐसे लोगों को रोकना है। देहरादून में भी सेवादार मदन लाल से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली। बुधवार को यहां से दिनभर अनुयायी पंचकुला के लिए रवाना होते रहे हैं। रकम सिंह ने बताया अधिकतर श्रद्धालु बुधवार रात में ही रवाना हो जाएंगे, बृहस्पतिवार दोपहर तक सभी को पहुंचना है। रंछाड़ की मीटिंग में कृष्णपाल, जयवीर, महेश, ओमवीर, सतीश, सुखदेव, योगेंद्र, धर्मराज, पवन, जगदीश फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed