{"_id":"59627d934f1c1b89488b45b7","slug":"151499626899-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। लहचौड़ा गांव में चौधरी हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवतियों ने प्रतिभाग किया। एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई।
रविवार को आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता में 47 युवतियों ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में प्रथम रही एकता शर्मा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए आकर्षक रंगोली बनाई। द्वितीय स्थान पर रही काजल शर्मा गोहत्या रोकने का संदेश रंगोली के माध्यम से दिया। तृतीय स्थान पर ज्योति शर्मा ने रंगोली से पौधा रोपण के लिए लोगों को जागरूक किया। विजेताओं को जिला मंत्री महेश आर्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर सुधीर, नरेश वर्मा, रणवीर चौधरी, मास्टर रामबीर शर्मा, विशाल दाहिमा और अभिजीत मौजूद रहे।