{"_id":"59612e254f1c1bd0778b4678","slug":"151499541029-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्लेयर नितिन तोमर से मिलकर खुशी से झूम उठे नन्हे-मुन्हें बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्लेयर नितिन तोमर से मिलकर खुशी से झूम उठे नन्हे-मुन्हें बच्चे
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
प्रो-कबड्डी लीग के पांचवें संस्करण की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने नितिन तोमर मलकपुर शनिवार को जैसे ही नगर के किडजी-प्ले स्कूल मेें आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के बीच पहुंचे तो बच्चों का खुश का ठिकाना नहीं रहा। वहीं नितिन तोमर ने बच्चों के साथ अपना अनुभव साझा किया और उन्हें बड़ा होकर समाज और राष्ट्र के हित में काम करने का आह्वान किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्व विजेता भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रहे मलकपुर के नितिन तोमर और स्कूल प्रबंधक योगेश गुप्ता ने किया। नितिन तोमर नेवी मेें तैनात हैं। नितिन तोमर ने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए बच्चों को संस्कारवान शिक्षा की बहुत जरूरी है। इस दौरान नितिन तोमर ने कई घंटे बच्चों के साथ अपना समय व्यतीत किया। अंत में स्कूल प्रबंधक ने मुख्य अतिथि का शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया।