{"_id":"5935a5124f1c1b16338b45ce","slug":"14966879034-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान ठिठका, डीपीआरओ पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान ठिठका, डीपीआरओ पर कार्रवाई की तैयारी
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में ठिठके स्वच्छता अभियान पर डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने नाराजगी जताई। धरातल पर बेहतर नतीजे नहीं मिलने और फाइलों का कार्य लटका होने के कारण डीपीआरओ को चेतावनी दी। डीएम ने सीडीओ को उनकी रिपोर्ट तक तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम भवानी सिंह खंगारौत और सीडीओ चांदनी सिंह को आए दिन देहात में सफाईकर्मियों के नहीं पहुंचने की शिकायत मिल रही है। देहात में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। यही नहीं जिले को खुले में शौच मुक्त करने का अभियान भी लटका हुआ है। ऐसे में सोमवार को डीएम भवानी सिंह ने डीपीआरओ रामप्रकाश मिश्रा से कलक्ट्रेट में आयोजित मीटिंग में फाइलें तलब की, लेकिन वह इन्हें नहीं दिखा सकें। सफाई व्यवस्था पर भी वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा 18 जून को पंचायती राज विभाग के डायरेक्टर जिले में आ रहे हैं, लेकिन विभाग की तैयारियां तक भी अधूरी है। डीएम ने सीडीओ को डीपीआरओ की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा।