{"_id":"5935a4394f1c1b1f428b459c","slug":"14966876869-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान के तहत युवाओं के बनाएं जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान के तहत युवाओं के बनाएं जाएंगे वोट
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एडीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी लोकपाल सिंह ने कहा 18 वर्ष या उससे ऊपर के युवा वोट बनवाने से वंचित रह गए उन्हें प्रारूप-6 दिया जाएगा। विशेष अभियान के दौरान समस्त छूटे हुए मतदाताओं की वोट बनवाई जाएगी। बूथ लेवल अधिकारी एक से 31 जुलाई तक घर-घर भ्रमण करेंगे। इसी बीच नौ और 23 जुलाई को विशेष अभियान से युवाओं को मतदाता बनाया जाएगा।
कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा बीएलओ से नियमानुसार दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। राजनीतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंट बना सकते हैं। इसी गतिविधि के अंतर्गत मृृतकों के नामों को निर्वाचक नामावली से हटाया जाना है। ऐसे मृृत निर्वाचकों की पहचान के लिए, पंजीकृृत मृृत्यु पर मृत्यु रजिस्ट्रार से डाटा एकत्रित किया जाएगा। विशेष अभियान के दौरान सभी पंजीकृृत मृृत्यु रजिस्ट्रार से डाटा एकत्र होगा। इस विशेष अभियान के दौरान प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण 31 अगस्त को होगा। उनके साथ बागपत एसडीएम विवेक यादव, खेकड़ा अजय कुमार उपाध्याय और बड़ौत एसडीएम दर्शन सिंह मौजूद रहे।
56 गांवों में शुरू हुआ सफाई अभियान
बागपत। जिले के छह ब्लॉक में सोमवार से 56 गांवों में विशेष सफाई अभियान की शुरूआत हुई। सीडीओ चांदनी सिंह ने निवाड़ी गांव से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया चयनित गांवों में सफाई कर्मचारी चार दिन तक विशेष रूप से सफाई अभियान चलाएंगे। इसके अलावा गांव के लोगों को भी सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीडीओ ने बताया प्रतिदिन सफाई के कार्य की फोटोग्राफी होगी, इसे कार्यालय में उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान डीपीआरओ रामप्रकाश मिश्रा, जिला समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल, एडीओ पंचायत योगेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, ग्राम प्रधान सरवर राणा आदि मौजूद रहे।